{"_id":"5ddab22d8ebc3e54a230dce3","slug":"children-demonstrated-scientific-thinking-through-models-kotdwar-news-drn3270804110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडलों से बच्चों ने किया वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडलों से बच्चों ने किया वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन
विज्ञापन
ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य जयवीर सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने किया।
मुख्य अतिथि जयवीर सिंह रावत ने कहा कि छात्र देश का कर्णधार है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए जरूरी हैं। विशिष्ट अतिथि रंजना रावत ने कहा कि विज्ञान मानव जीवन का अहम पहलू है। हम लोग कहीं न कहीं विज्ञान से जुड़े हुए हैं।
निर्णायक डा. हेमलता नेगी, डा. प्रभा खर्कवाल और रुचि ढौडियाल के द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर पहले ग्रुप में कक्षा-2 ने प्रथम, दूसरे ग्रुप में कक्षा-3, तीसरे ग्रुप में कक्षा-8 और चौथे ग्रुप में कक्षा-10 के मॉडल प्रथम रहे। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अजय पाल सिंह रावत, प्रधानाचार्या मुन्नी रावत, मालिनी वैली बीएड कालेज मोटाढांक की प्राचार्या डा. संगीता नेगी, पूर्व प्रधानाचार्य बीएस रावत, साधव सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर, पार्षद प्रवेंद्र रावत, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।