फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Child Labor Eradication Task Force raids hotels

Kotdwar News: बाल श्रम उन्मूलन टास्क फोर्स ने होटलों में छापा मारा

Fri, 20 Dec 2024 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Child Labor Eradication Task Force raids hotels
कोटद्वार। बाल श्रम उन्मूलन टास्क फोर्स ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को नगर क्षेत्र में बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन एवं जागरूकता के लिए संयुक्त अभियान चलाया। जिसमें विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। गांधी जयंती के दिन से शुरू हुआ यह अभियान आगामी 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत बाल श्रमिकों की पहचान, सर्वेक्षण और उनके बचाव संबंधी कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाल श्रम उन्मूलन टास्क फोर्स ने नगर क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन स्टेशन रोड, गैराज रोड, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर स्थित होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट में कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों एवं अन्य प्रतिष्ठानों के मालिकों से बाल श्रम न करवाने के शपथपत्र भी भरवाए गए। अभियान के दौरान कोई भी बाल श्रम अथवा किशोर श्रमिक के रूप में कार्य करते हुए नहीं पाया गया। टास्क फोर्स टीम में श्रम परिवर्तन अधिकारी मोनिका चिलवाल, सीडब्ल्यूसी सदस्य विमल ध्यानी, कुलदीप रावत, महिपाल चंद्र, कांस्टेबल कुलदीप एवं करन मेहरा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed