{"_id":"5fac1cdc8ebc3e9bc8194bc3","slug":"child-development-office-in-rikhanikhal-closed-for-three-weeks-kotdwar-news-drn361755648","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिखणीखाल में बाल विकास का दफ्तर तीन सप्ताह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिखणीखाल में बाल विकास का दफ्तर तीन सप्ताह से बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिखणीखाल ब्लाक के अंतर्गत बाल विकास कार्यालय गत तीन सप्ताह से बंद है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कई किमी की दूरी तय कर कार्यालय पहुंच रहे ग्रामीणों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सुपरवाइजर का जवाब तलब करने के साथ ही वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
कर्तिया की क्षेत्र पंचायत सदस्य बिनीता ध्यानी, बयेला तल्ला निवासी सतेश्वरी देवी, विकास सिंह का कहना है कि बयेला तल्ला स्थित बाल विकास विभाग के कार्यालय में गत तीन सप्ताह से ताले लटके हुए हैं। कर्मचारियों की गैरमौजूदगी के चलते ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय कर्मियों की लापरवाही के चलते गौरा देवी कन्याधन योजना समेत अन्य योजनाओं से उन्हें महरूम होना पड़ रहा है।
क्षेत्र के दीनबंधु बलोदी, ज्येष्ठ उपप्रमुख चंद्रभूषण नौगाईं, बयेला मल्ला के ग्राम प्रधान प्रमोद रावत ने बताया कि मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार से कार्रवाई की मांग की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुपरवाइजर का जवाब तलब किया गया है, जबकि अन्य लोग छुट्टी पर हैं।