फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Chief Minister took cognizance, there will be a holiday on Igas festival

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, इगास पर्व पर होगा अवकाश

Thu, 11 Nov 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister took cognizance, there will be a holiday on Igas festival
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रोहित डंडरियाल के ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने लोकपर्व इगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता रोहित डंडरियाल ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उत्तराखंड के पारंपरिक लोक त्योहारों में से एक इगास पर्व को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी। कहा कि अब तक की सरकारों ने इस महत्वपूर्ण पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया। जबकि यह राज्य का महत्वपूर्ण लोकपर्व है। इस पर्व की खासियत यह है कि इसमें आतिशबाजी करने के बजाय लोग रात के समय पारंपरिक भैलो खेलते हैं। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इगास पर्व पर प्रदेश भर में प्रतिवर्ष सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग उठाई थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें ट्वीट कर जानकारी दी कि उत्तराखंड के समृद्ध लोक संस्कृति के प्रतीक लोकपर्व इगास पर अवकाश रहेगा। उन्होंने गढ़वाली में किए ट्वीट में इस त्योहार को सभी से धूमधाम से मनाने और नई पीढ़ी को पारंपरिक त्योहारों से जोड़ने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed