फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Chief Clerks' Conference Held at GRRC

Kotdwar News: जीआरआरसी में आयोजित हुआ मुख्य लिपिक सम्मेलन

Wed, 08 Apr 2026 03:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 08 Apr 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
Chief Clerks' Conference Held at GRRC
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स के अभिलेख कार्यालय की ओर से आयोजित मुख्य लिपिक सम्मेलन में दस्तावेजीकरण में सुधार के प्रयासों पर बल दिया गया। जीआरआरसी लैंसडौन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुए नौवें वार्षिक मुख्य लिपिक सम्मेलन के अंतिम दिन दस्तावेजीकरण का महत्व बताया गया। सम्मेलन के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि जेसीओ, अन्य पदों एवं अग्निवीरों के दस्तावेजीकरण में सुधार करना, वेतन वितरण के मुद्दों का हल करना और शिकायत प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य बटालियनों के मुख्य लिपिक को नवीनतम दिशा-निर्देशों के बारे में बताना है। तीन दिन के सम्मेलन के दौरान अभिलेख कार्यालय के अधिकारियों और वेतन लेखा कार्यालय के अधिकारियों द्वारा सही दस्तावेजीकरण, वेतन और भत्ते, के अलावा स्पर्श, एचआरएमएस, अरपन समेत विभिन्न एप्लीकेशन पर विभिन्न जानकारियों दी गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed