फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Cheating in the name of job sent to jail

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला जेल भेजा

Wed, 15 Sep 2021 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of job sent to jail
नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 20 जनवरी 2021 को घमंडपुर निवासी प्रेम सिंह नेेगी ने उसके साथ ठगी को लेकर कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि नौ जनवरी 2020 को एक व्यक्ति ने ऑक्सीजन इंडिया कंपनी में नौकरी दिलवाने के नाम पर उससे आठ लाख 96 हजार रुपये ठगने की शिकायत की थी। एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एसआई रफत अली और एसआई अजय भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विलांस और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर 13 सितंबर को गाजियाबाद यूपी के अटौर मोटरी तिराहे से ठगी के आरोपी रूपेश कुमार निवासी ग्राम अटौर को गाजियाबाद (यूपी) से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से एक आधार कार्ड, एक वोटर आईडी और दो एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया है। बृहस्पतिवार सुबह आरोपी को पौड़ी जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed