{"_id":"65b690a41a1fcbf13007ea16","slug":"chaukhal-won-womens-cricket-competition-kotdwar-news-c-5-1-drn1019-338060-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: चौखाल ने जीती महिला क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: चौखाल ने जीती महिला क्रिकेट प्रतियोगिता
Sun, 28 Jan 2024 11:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
बीरोंखाल के पंचराड स्टेडियम में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता कलस्टर क्लब चौखाल को ट्रॉफी
विज्ञापन
बैजरो। कुंजबनेश्वर क्रीड़ा समिति पंचराड की ओर से शिव शक्ति स्टेडियम पंचराड में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता कलस्टर क्लब चौखाल ने जीत ली है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में उसने नानस्यूं की टीम को छह विकेट से हराया।
शिव शक्ति स्टेडियम पंचराड में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कलस्टर क्लब चौखाल और महिला मंगल दल नानस्यूं की टीमों के बीच हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेलाजी करते हुए नानस्यूं की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाए। नानस्यूं की ओर से कुसुम बिष्ट ने शानदार 39 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौखाल की टीम ने 6.3 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाकर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल अपने नाम किया। चौखाल की ओर से मंजू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 रन बनाए और एक विकेट भी झटका। उन्होंने छठवें ओवर में लगातार 4 चौके जड़कर अपनी टीम को विजेता बनाया। उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन
इस मौके पर समिति के संरक्षक प्रेम सिंह रावत, समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र रावत, पंचराड की प्रधान कामना देवी, फरसाड़ी के प्रधान सुरेंद्र रावत, गडकोट के प्रधान धर्मेंद्र नौगाईं, कुणजोली की नीलम देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन