{"_id":"580ceb404f1c1bcb75bc1c0c","slug":"chardham-medical-college-and-become-root-in-pauri","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में मेडिकल कालेज व चारधाम रूट बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में मेडिकल कालेज व चारधाम रूट बने
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Sun, 23 Oct 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के पौड़ी प्रस्तावित दौरे पर शहरवासी उनसे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुलाकात करेंगे। प्रस्तावित मुलाकात के लिए रविवार को नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम की अध्यक्षता में बैठक में हुई।
विज्ञापन
तीन नवंबर को गढ़ महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री हरीश रावत का पौड़ी दौरा प्रस्तावित है। बेनाम की अध्यक्षता में विभिन्न सामाजिक संगठनों व कार्यकर्ताओं की बैठक में शहर के विकास को लेकर सुझाव आमंत्रित किए गए।
विज्ञापन
पौड़ी में मेडिकल कालेज की स्थापना, चारधाम यात्रा रूट को पौड़ी होकर डायवर्ट करना, कंडोलिया पार्क के उच्चीकरण, बस अड्डे के निर्माण के लिए शासनादेश जारी करवाना, कलक्ट्रेट के निर्माणाधीन भवन के लिए धनराशि अवमुक्त करवाना, पौड़ी में प्रस्तावित पार्किंग निर्माण स्थल के लिए धनराशि की मांग, पुरानी जेल के स्थान पर पार्किंग का निर्माण, नगरपालिका के प्रस्तावित स्पोर्ट्स सेंटर के लिए ऋण की मंजूरी आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
शहर के विकास के लिए सीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में व्यापार सभा के अध्यक्ष, देवेंद्र रावत, अनूप देवरानी, दलबीर सिंह नेगी, कुलदीप गुसांई, कुसुम चमोली, गौरीशंकर थपलियाल, लाजवंती नौटियाल, अरविंद रावत, मकान सिंह, वीरेंद्र रावत उपस्थित थे।