{"_id":"f270481e618ea654a0774926344951bc","slug":"change-electric-wire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते जाएं झूलते तार और जर्जर खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते जाएं झूलते तार और जर्जर खंभे
पौड़ी
Updated Tue, 16 Feb 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्जीखाल की क्षेत्र पंचायत की बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने ऊर्जा निगम से ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर बने बिजली के तारों को शीघ्र बदलने की मांग उठाई है। उन्होंने क्षेत्र की पेयजल और सड़क संबंधी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों से इनका निस्तारण करने की मांग उठाई।
ब्लाक सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्र पंचायत प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से विकास में सहयोग आह्वान किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य रवींद्र सिंह ने कहा कि नौगांव और आसुई क्षेत्र में बिजली के तार जर्जर और पोलों की स्थिति काफी खराब है। उन्होंने जर्जर बने बिजली के तार एवं पोलों को बदलवाने की मांग की।
दियूसी की प्रधान पदमा देवी ने बताया कि गांव में एक बिजली के पोल में करंट आ रहा है। यह पोल लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। टंगरोली के प्रधान कमल लाल ने भी जर्जर बने बिजली के पोलों को बदलने की मांग की। सकनोली की प्रधान यशोदा देवी ने कहा कि सकनोली पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। रवींद्र सिंह ने आसुई कांसखेत पेयजल योजना का पुनर्गठन की मांग उठाई। कुड़िगांव के प्रधान गौतम सिंह ने क्षेत्र की पेयजल योजना के पुनर्गठन कराने की मांग की।
विज्ञापन
बैठक में ब्लाक के विद्यालयों में चाहरदिवारी बनाने, नलई मोटर मार्ग में क्षतिग्रस्त पुश्ते ठीक करने, कांसखेत में स्पीड ब्रेकर बनाने समेत कई मांगें भी उठाई गई। ज्येष्ठ उप प्रमुख महेंद्र कुमार, कनिष्ठ उप प्रमुख दरबान सिंह, डीडीओ वेद प्रकाश आदि मौजूद थे। संचालन बीडीओ प्रकाश चंद्र वर्मा ने किया।