फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Challaned 380 for not wearing masks, needless walking

मास्क न पहनने, बेवजह घूमने पर काटे 380 के चालान

Mon, 10 May 2021 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Challaned 380 for not wearing masks, needless walking
कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे को देखते हुए जिला प्रशासन ने कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर 18 मई तक कर दी है। इस दौरान नियमों को सख्त किए जाने से लोगों में संशय बना रहा। संपूर्ण लॉकडाउन के अंदेशे के बीच सोमवार को बाजार खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने सोशल डिस्टेंस का पालन न करने, मास्क न पहनने और बेवजह दोपहिया वाहनों में घूम रहे 380 लोगों के चालान काटे।
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू के बाद जिला प्रशासन की ओर से कर्फ्यू को 18 मई तक बढ़ाने के आदेश से लोग असमंजस में पड़ गए। सोमवार को बाजार खुलते ही जरूरी सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गोखले मार्ग और पटेल मार्ग स्थित सब्जी मार्केट में फल सब्जी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। राशन और मेडिकल स्टोर में भी यही स्थिति रही। एसडीएम योगेश मेहरा और कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बाजार का भ्रमण किया और लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की। दोपहर एक बजते ही पुलिस ने सख्ती दिखाकर सभी दुकानों को बंद करा दिया। साथ ही रेहड़ी और ठेलियों पर फल सब्जी बेच रहे व्यापारियों के चालान काटने के साथ ही उन्हें भी खदेड़ दिया। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सोशल डिस्टेंस का पालन न करने, मास्क न पहनने और बेवजह दोपहिया वाहनों में घूम रहे 380 लोगों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

एनएच समेत मुख्य मार्गों पर लगा जाम
कोटद्वार। भीड़ के कारण एनएच समेत नगर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। बैरिकेडिंग के चलते गोखले मार्ग स्थित सब्जी मार्केट में फल सब्जी खरीदने पहुंचे लोगों ने एनएच और झंडाचौक में अपने दोपहिया वाहन खड़े कर दिए, जिससे एनएच, स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति रही। साथ ही पटेल मार्ग पर मस्जिद के पीछे फल सब्जी की रेहडी और ठेली लगने से यहां भी जाम की स्थिति रही। ऐसे में एनएच समेत सभी मुख्य मार्गों पर वाहन रेंग-रेंगकर चले। जाम को देखते हुए प्रशासन ने तहसील चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को पटेल मार्ग की तरफ डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed