फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Chai villagers find water source buried in debris for 20 years

चाई के ग्रामीणों ने 20 साल से मलबे में दबा जल स्रोत खोजा

Sun, 12 Jul 2020 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Chai villagers find water source buried in debris for 20 years
जयहरीखाल ब्लाक के चाई गांव में प्राकृतिक जल स्रोत की सफाई करते ग्रामीण। - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार। प्राकृतिक स्रोतों को पुनर्जीवित करने की कोशिश में चाई के ग्रामीणों ने 20 साल से मलबे में दबा एक जल स्रोत खोज निकाला। उन्होंने मलबा हटाकर आस पास की झाड़ियां साफ कर उसके पानी को पीने लायक बना दिया है। इसके अलावा उन्होंने मधुगंगा नदी के साथ ही गांव के दो अन्य जल स्रोतों की भी सफाई कर पानी को पीने लायक बनाया है।
विज्ञापन

जयहरीखाल ब्लॉक स्थित इस चाई गांव के युवाओं ने पीने के पानी की समस्या को देखते हुए प्राकृतिक स्रोतों को पुुनर्जीवित करने का अभियान छेड़ा हुआ है। युवाओं की मेहनत रंग ला रही है तो उनका जोश भी बढ़ने लगा है। अब वह हरेला पर जल स्रोतों के आस पास सघन पौधरोपण की तैयारी में हैं, ताकि गर्मी के मौसम में भी रिचार्ज जल स्रोतों में पानी कम न हो।
विज्ञापन

पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् डॉ. पदमेश बुड़ाकोटी बताते हैं कि युवाओं ने एक पखवाड़े में ग्राम स्वच्छता अभियान चलाकर पहले गांव की मुख्य सड़क और पांच अन्य रास्तों से लैंटाना की झाड़ियां साफ कीं। अब वह जल संरक्षण कर रहे हैं। डॉ. बुड़ाकोटी के अनुसार अभियान से महेश चंद्र, दिनेश चंद्र, संगीत बुड़ाकोटी, प्रदीप, संतोष, बुड़ाकोटी, शिवांग, आशीष, पंकज, जगदंबा प्रसाद, विकास नमिता, शोभा, मीना, सीमा, साक्षी, सर्वेश, विकास, अशोक बुड़ाकोटी आदि ग्रामीण जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed