फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Celebrated the festival of Raksha Bandhan

धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन का पर्व

Thu, 18 Aug 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Thu, 18 Aug 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the festival of Raksha Bandhan
राख्‍ाी - फोटो : अमर उजाला

पौड़ी/पाबौ। रक्षाबंधन पर्व शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया और उपहार दिए।

विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा ने रक्षाबंधन पर्व मनाया। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रक्षा सूत्र बांधकर भाजपाइयों से शहर की तरक्की के लिए कार्य करने का वादा लिया। उधर, पाबौ के राठ क्षेत्र में बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर रक्षा करने का वादा लिया। भाइयों की आरती उतारी और रंग-बिरंगे धागों से बनी राखियां बाधीं। छोटी बहनों और नन्हें-मुन्ने भाइयों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


इनसेट
पौड़ी जिले में 9768 राखी डाक वितरित
पौड़ी। जिले का मुख्य डाकघर बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन पर्व पर खुला रहा। शाम पांच बजे तक डाक से आई राखियां वितरित करने के लिए पोस्टमैनों को घर-घर भेजा गया। पौड़ी मुख्य डाकघर, कोटद्वार, थलीसैंण व पाबौ समेत पूरे जिले में राखी के दिन 9768 राखी मेल वितरित की गईं। डाक अधीक्षक जीडी आर्य ने बताया कि बहनों की राखियों को भाइयों तक पहुंचाने के लिए शाम चार बजे तक राखी मेल वितरित की गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed