{"_id":"592afd454f1c1bee14bdabdb","slug":"cbi-probe-against-cold-storage","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई जांच ठंडे बस्ते में डालने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई जांच ठंडे बस्ते में डालने का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Sun, 28 May 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। एनएच-74 के घोटाले की सीबीआई जांच ठंडे बस्ते में डालने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंका। कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर मोदी सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। यही वजह है कि अब केंद्र सरकार एनएच के घोटालेबाजों के बचाव में उतर गई है।
विज्ञापन
रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता झंडाचौक में एकत्र हुए। उन्होंने जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल की अगुवाई में केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि प्रदेश में सत्तासीन भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। पहले प्रदेश सरकार ने एनएच घोटाले की सीबीआई जांच करने की बात कही, लेकिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा साफ तौर पर सीबीआई जांच करने से मना कर देने से भाजपा की असलियत सामने आ गई है। कथनी एवं करनी में अंतर आने से भ्रष्टाचार के प्रति भाजपा की मंशा जाहिर हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एनएच-74 के घोटाले की सीबीआई जांच न करवाकर अपने चहेते नेताओं को बचाने का प्रयास कर रही है, जबकि कमिश्नर की जांच रिपोर्ट में घोटाले की पुष्टि भी हो गई है। कहा कि एनएच घोटाले की तत्काल सीबीआई से जांच नहीं करवाई गई तो राज्यभर के कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महामंत्री रवींद्र जजेड़ी, कर्नल राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, जितेंद्र बिष्ट, हेमचंद्र पंवार, जसवीर राणा, हरेंद्र पुंडीर, मातबर सिंह, बीडी नवानी, रमेश खंतवाल, धीरेंद्र सिंह नेगी, धीरेंद्र बिष्ट, मनमोहन सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, गबर सिंह, राकेश मित्तल व राकेश अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन