{"_id":"57447f5f4f1c1b152c690a98","slug":"cbi-opposed-effigy-burned-in-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई जांच के विरोध में फूंका केंद्र का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई जांच के विरोध में फूंका केंद्र का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
Updated Tue, 24 May 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ चल रही सीबीआई जांच का विरोध किया है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार जानबूझकर हाल के राजनीतिक घटनाक्रम से जनता का ध्यान भटकाने के लिए हरीश रावत की सीबीआई जांच करवा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बदरीनाथ रोड स्थित कार्यालय से जुलूस की शक्ल में शहर के मुख्य चौराहा झंडा चौक पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। वक्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार को जब राज्य सरकार को गिराने में सफलता नहीं मिली तब वह जनता का ध्यान का भटकाने के लिए और हरीश रावत से प्रतिशोध लेने के लिए सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही है। इस अवसर पर अमित राज सिंह, सूरज प्रसाद कांती, अनिल चौधरी, सूरज राणा, नीरज रौतेला, शैलेंद्र चौधरी, संजीव गौड़, शुभम नेगी और दिव्यांश आदि थे।
विज्ञापन