फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Catching criminals to take modern technology

हाईटेक अपराधियों को पकड़ने को आधुनिक तकनीक अपनाएं

Fri, 08 Jan 2016 06:28 PM IST
कालागढ़/कोटद्वार
कालागढ़/कोटद्वार Updated Fri, 08 Jan 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
कार्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ स्थित कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन अधिकारियों ने वन एवं वन्यजीव के हाईटेक अपराधियों की धरपकड़ के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के विशेषज्ञों ने उत्तराखंड और यूपी के करीब चालीस से अधिक वन एवं पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए विभागों में तालमेल पर खास जोर दिया। यूपी एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि हाईटेक हो रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाना जरूरी हो गया है। ब्यूरो के उत्तरी रीजन के उपनिदेशक निशांत वर्मा ने कहा कि वन्यजीवों के अपराधों को रोकने के लिए सबसे पहले वन व पुलिस विभाग में तालमेल होना आवश्यक है। अपराधियों के पकड़े जाने के बाद उनके विरुद्ध उचित वन अपराध जारी किए जाएं जिससे न्यायालय में मामला सही तरह से रखा जाए और अपराधियों को दंड मिल सके। अपराधियों द्वारा हाईटेक तकनीक के प्रयोग से वन्यजीवों पर खतरा बढ़ गया है। दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता व्योम रघुवंशी, पीलीभीत अधिवक्ता डीपी सिंह, वन्यजीव संस्थान देहरादून के वैज्ञानिक डॉ. एसपी गोयल, भारतीय  वन्यजीव संस्थान देहरादून के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी सीपी शर्मा, कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक चीफ कंजरवेटर समीर सिन्हा ने अपराधी पकड़ने का प्रशिक्षण दिया। समापन अवसर पर सीटीआर के डायरेक्टर समीर सिन्हा ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में दोनों राज्यों के पुलिस विभाग के सीओ, एसओ, वन विभाग के सहायक वन संरक्षक, एसडीओ, रेंजर स्तर के अधिकारी शामिल थे।

वन्यजीवों की तस्करी से राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक व चीफ कंजरवेटर समीर सिन्हा ने कालागढ़ के कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र में कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वन्यजीवों के अंगों की तस्करी से राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। आज अपराधियों के गिरोह संगठित होकर वन्यजीव अपराध कर रहे हैं। इन अपराधों की रोकथाम को भारत सरकार का क्राइम कंट्रोल ब्यूरो उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के वन व पुलिस अधिकारियों के लिए आगे आया है। सीमा संवेदनशील होने से उत्तर प्रदेश की सीमा पर बिजनौर से अमानगढ़ टाइगर रिजर्व, कार्बेट टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र के लिए खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्र में अलर्ट घोषित
क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के उपनिदेशक निशांत वर्मा ने बताया कि अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों को मौत के घाट उतारने वाले गिरोह के दो सदस्यों को हाईकोर्ट से जमानत मिल जाने पर कार्बेट व अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में अलर्ट घोषित किया गया है। उनकी निगरानी रखने को कहा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed