फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Cash, jewelry stolen by breaking the locks of the house

घर के ताले तोड़कर नगदी-गहने चोरी

Wed, 25 Jan 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Wed, 25 Jan 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Cash, jewelry stolen by breaking the locks of the house
ताले तोड़कर नगदी-गहने चोरी - फोटो : अमर उजाला
दुगड्डा विकासखंड की पठूड़ अकरा ग्राम पंचायत के पठूड़ रौडियाल गांव में चोरों ने एक बंद घर में सेंधमारी कर वहां से नगदी और लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। वारदात की रात चोरों ने बड़े आराम से घर में खाना बनाकर खाया और तड़के फरार हो गए। गृहस्वामी ने राजस्व पुलिस अजमेर वल्ला-चार में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजस्व पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मुकदमा पंजीकृत करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने क्षेत्र से कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। ग्राम पठूड़ रौडियाल निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक प्रकाश चंद्र शर्मा ने राजस्व पुलिस को बताया कि वे परिवार समेत 13 जनवरी को कोटद्वार गए थे। 18 जनवरी को जब वे गांव लौटे तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के मेन दरवाजे समेत सभी ताले टूटे हुए थे। पूरा घर खंगाला हुआ था।
विज्ञापन


घर का हाल देखकर लग रहा था कि चोरों ने बड़े आराम से घर की रसोई में खाना बनाकर खाया। बताया कि घर में 15 हजार रुपये की नगदी के अलावा तीन सोने के मंगलसूत्र, दो अंगूठी और तीन जोड़ी चांदी की पाइजेब थी, जिनकी कीमत करीब 1.30 लाख रुपये थी, चोरी हुए हैं। राजस्व उपनिरीक्षक हुकुम सिंह रावत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कई संदिग्धों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। प्रधान अजीत देवलियाल और बीडीसी मेंबर आशीष काला ने क्षेत्र में चोरी की घटना पर रोष जताते हुए इनके जल्द खुलासे की मांग की है। वहीं बिजनूर के प्रधान गणेश प्रसाद मंजेड़ा ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत के डालखिल मलनिया गांव के चम्या तोक में तीन दिन पूर्व चोर दो घरों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं।


बताया कि इस मामले की रिपोर्ट राजस्व पुलिस में दर्ज कराई गई है। राजस्व पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। बताया कि गृहस्वामी आशीष कुमार और प्रदीप कुमार घटना के दिन घर में ताले लगाकर जरूरी काम से दुगड्डा और कोटद्वार गए थे। चोर घर का सामान उड़ा ले गए। उन्होंने बताया कि वारदात जिस तरीके से की जा रही है, उससे लगता है कि चोरों की संख्या दो और इससे अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed