फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Case filed for misbehavior with woman

अश्लील शब्दों का प्रयोग करने और धमकी देने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Wed, 06 Apr 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Case filed for misbehavior with woman
पुलिस ने एक महिला के साथ फोन पर अश्लील शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल कोटद्वार विजय सिंह ने बताया कि पांच अप्रैल को कारगी चौक देहरादून निवासी सुशीला उनियाल जोशी ने कोतवाली में बालासौड़ निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इसमें महिला ने बताया कि कोटद्वार बालासौड़ निवासी एक व्यक्ति ने उसके साथ अलग-अलग दो फोन नंबरों से बात करते हुए अश्लील शब्दों का प्रयोग किया है। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर ललित मोहन काला निवासी बालासौड़ के खिलाफ फोन पर वार्ता में अश्लील शब्दों का प्रयोग करने और धमकी देने की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला उपनिरीक्षक ममता मखलोगा को मामले की जांच दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed