Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Case filed after 11 months in car accident case

Kotdwar News: कार दुर्घटना के मामले में 11 महीने बाद मुकदमा दर्ज

Mon, 23 Jan 2023 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Case filed after 11 months in car accident case
Iगत 22 फरवरी को क्रैंखाल के समीप हुआ था हादसा, तीन शिक्षकों की हुई थी मौतI
विज्ञापन


कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर क्रैंखाल के समीप गत वर्ष हुई एक कार दुर्घटना के मामले में 11 माह बाद कोतवाली पुलिस ने मृतक शिक्षिका के पति की तहरीर पर शिक्षक जयवीर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दुर्घटना में दो शिक्षिकाओं और एक शिक्षक की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए थे।

गत 22 फरवरी, 2022 को शिक्षक जयवीर सिंह रावत ऑल्टो कार में चार अन्य शिक्षकों को लेकर जीआईसी सारी जा रहे थे। इस दौरान दुगड्डा और गूमखाल के बीच क्रैंखाल में एक मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। दुर्घटना में वंदना भंडारी (36) पत्नी नरेंद्र सिंह भंडारी, पूनम रावत (42) पत्नी प्रद्युमन सिंह दोनों निवासी मानपुर कोटद्वार और दीपक शाह (35) पुत्र उत्तम सिंह निवासी शिवपुर कोटद्वार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि कार चालक जयवीर सिंह रावत निवासी रतनपुर सुखरो और अरुण कुमार सैनी निवासी सतेंद्र नगर कौड़िया घायल हो गए थे।
विज्ञापन




मृतक शिक्षिका वंदना भंडारी के पति नरेंद्र भंडारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी जिसमें उन्होंने वाहन चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया था लेकिन तब पुलिस ने घटना क्षेत्र लैंसडौन थाने का बताते हुए मुकदमा दर्ज नहीं किया था। बताया कि जब वह लैंसडौन थाने गए तो वहां की पुलिस ने राजस्व क्षेत्र की घटना बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व पुलिस ने भी हाईवे की घटना बताते हुए मुकदमा दर्ज नहीं किया। वह पिछले 11 माह से मुकदमा दर्ज कराने के लिए रेगुलर और राजस्व पुलिस के चक्कर काट रहे थे। इस संबंध में उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजे थे। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि अब मामले में आरोपी वाहन चालक जयवीर सिंह रावत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed