{"_id":"5904c5214f1c1b342bc0c769","slug":"case-against-three-including-municipal-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका अध्यक्ष सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका अध्यक्ष सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
Updated Sat, 29 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। 24 अप्रैल को जिलाधिकारी कार्यालय में हुए प्रकरण के छह दिन बाद पुलिस ने जिला आबकारी अधिकारी प्रभाशंकर मिश्रा की शिकायत पर नगर पालिका के अध्यक्ष यशपाल बेनाम, बिजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी व अशोक बिष्ट के खिलाफ सरकारी काम में दखल देने और गाली ग्लौच करने के मामले में धारा 332 व 504 के अधीन थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली के सीनियर सब इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
24 अप्रैल को शराब ठेके की सील खोलने के विरोध में बिजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम और अशोक बिष्ट सहित कई संस्थाओं की महिलाएं जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचे थे। इसी दौरान जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट और एसएसपी मुख्तार मोहसिन के सामने बहस हो गई। आबकारी अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम और बिजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी ने कहा कि उन्होंने शराबबंदी का मामला निजी स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि जनहित में उठाया है।