फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Case against one for putting up posters without permission

बिना अनुमति के पोस्टर लगाने पर एक के खिलाफ मुकदमा

Mon, 24 Jan 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Case against one for putting up posters without permission
विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के तहत बिना अनुमति के पोस्टर लगाने के मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के उड़न दस्ते के प्रभारी अंकित कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान लकड़ी पड़ाव के रसीदिया मस्जिद चौराहे पर शमशाद की परचून की दुकान और शाबीर की चिकन की दुकान पर आम आदमी पार्टी के पोस्टर लगे हुए पाए गए। पूछताछ में दुकान और मकान स्वामियों ने बिना उनकी इजाजत के पोस्टर लगाने की बात कही। इसके बाद मौके पर फोटोग्राफी करने के बाद तहरीर दी गई है। बताया कि तहरीर के आधार पर एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed