फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Cars from eight and a half lakh cash seized

कार से मिली साढ़े आठ लाख रुपये की नकदी, जब्त

Fri, 06 May 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला, सतपुली (पौड़ी)
अमर उजाला, सतपुली (पौड़ी) Updated Fri, 06 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन

सतपुली थाना पुलिस ने लोक निर्माण विभाग बैजरों के अधिशासी अभियंता के वाहन से साढ़े आठ लाख रुपये की नकदी बरामद की है। इतनी बड़ी रकम वाहन में ले जाने का ईई न तो कोई संतोषजनक जवाब ही पुलिस को दे पाए और न ही कोई प्रमाण। पुलिस ने नगदी जब्त कर मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को कर दी है। पुलिस की ओर से मामले की रिपोर्ट आयकर, विजिलेंस को भेजी जा रही है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने इस मामले केे भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष मो. यूनुस के अनुसार, शुक्रवार सुबह वह नेशनल हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे, इसी बीच उन्हें मुखबिर से एक वाहन में गैरकानूनी सामग्री होने की जानकारी मिली। करीब साढ़े बारह बजे तहसील के निकट उन्होंने लोनिवि बैजरो के ईई आरपी सिंह के वाहन नंबर यूके 12टीए-0620 को जांच के लिए रोका तो उसमें कपड़ों के बैग में पांच-पांच सौ के नोटों के सत्रह बंडल मिले। गिनती में रकम साढ़े आठ लाख रुपये की निकली। इसका ईई कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पहले तो उन्होंने इस रकम से अपना पल्ला झाड़ लिया, लेकिन बाद में उन्होंने इस पैसे को डामरीकरण का सामान खरीदने के लिए रुड़की ले जाने की बात कही। पुलिस ने बताया कि पैसा जब्त कर लिया गया है। ईई के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच अभियान के दौरान कांस्टेबल नारायण सिंह, कैलाश कड़ाकोटी और शहादत अली मौजूद थे। उधर, बीरोंखाल के जिला पंचायत सदस्य और ठेकेदार संघ के अध्यक्ष जयपाल सिंह नेगी ने इस मामले को भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क करने पर ईई आरपी सिंह ने कहा कि उनके पास सरकारी पैसा था, जिसे वह बिटुमिन खरीदने के लिए रुड़की ले जा रहे थे। कुछ लोगों ने उन्हें फंसाने के लिए यह सब करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed