फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   car falls into gorge, killed two

200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

Sat, 02 Jul 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Sat, 02 Jul 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
car falls into gorge, killed  two
राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती रिखणीखाल सड़क हादसे का घायल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

डेरियाखाल-रिखणीखाल मार्ग पर कुलानीखाल के पास शुक्रवार रात एक कार के दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। कार में कुल छह लोग सवार थे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने लोगों को खाई से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।  

विज्ञापन


घेड़ी रिखणीखाल निवासी सत्यप्रकाश शुक्रवार को पत्नी सत्यवती और अपने रिश्तेदार संजय, सुनील, यशोदा देवी (55) पत्नी ललित मोहन निवासी ग्राम डबराड़ बूथानगर, छामाराम (71) के साथ कार से कोटद्वार आ रहे थे। जैसे ही कार कुलानीखाल से दो सौ मीटर आगे पहुंची कि अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में घना कोहरा होने के कारण सड़क तक नजर नहीं आ रही थी। इसमें मौके पर ही यशोदा देवी की मौत हो गई। जबकि छामाराम ने अस्पताल ले जाते समय 108 सेवा में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसे में कार चालक संजय, सुनील, सतेश्वरी देवी और सत्यप्रकाश को कोटद्वार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed