फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Car falls into ditch, four killed

खाई में गिरी कार, चार की मौत

Sun, 16 Oct 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 16 Oct 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch, four killed
resque - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ हाइवे पर एक कार के चार सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतक दिल्ली और यूपी के गौतम बुद्ध नगर के रहने वाले थे। जो ऋषिकेश घूमने के बाद शनिवार रात बदरीनाथ के लिए रवाना हुए थे। मृतकों में दिल्ली पुलिस का एक एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल भी शामिल है।

विज्ञापन


पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शवों और क्षतिग्रस्त कार को खाई से बाहर निकाला। पुलिस क्षेत्राधिकारी जीबी पांडे ने घटनास्थल पर पहुंच जानकारी जुटाई। पुलिस की सूचना पर रविवार सुबह मृतकों के परिजन भी यहां पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक ट्रक चालक ने देवप्रयाग थाने में ऋषिकेश की ओर तोताघाटी-सौड़पानी के बीच सड़क के पैराफिट टूटे होने और सड़क किनारे कार का टूटा हिस्सा गिरा होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की आशंका पर देवप्रयाग और बछेलीखाल से तत्काल पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को भी इसकी सूचना दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रात में सर्च लाइट की रोशनी मेें रस्सों के सहारे खाई में उतरी।

लगभग 400 मीटर नीचे टीम को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार दिखाई दी। सर्च अभियान चलाने पर टीम को दो शव मिल गए। मृतकों की जेब से मिली आईडी के आधार पर उनकी पहचान की गई। मृतकों के परिजनों से संपर्क किया गया।

सुबह दोबारा से खाई में उतर कर खोजबीन की गई। जिसमें दल ने पहाड़ी पर अटके दो अन्य शव बरामद कर लिए। थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि मृतकों के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, चारों लोग दिल्ली से ऋषिकेश गए थे। जहां से उन्होंने बदरीनाथ जाने की बात की थी। पुलिस टीम में बछेलीखाल चौकी इंचार्ज विक्रम कोहली, एसआई नीरज मेहरा, नरेंद्र और मनोज आदि शामिल थे।       


मृतकों के नाम      
एएसआई विजेंद्र नागर (56) पुत्र रुप सिंह निवास बंबाबड़ थाना बादलपुर, गौतम बुद्धनगर (यूपी), कांस्टेबल अरविंद कुमार (39) पुत्र विंदेश्वरी निवासी समीप पुलिस लाइन किंग्सवे कैंप उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली और हेड कांस्टेबल योगेश प्रकाश गौड़ (45) पुत्र ओमप्रकाश निवासी तिलोकेरी थाना सनलाइट कॉलोनी नई दिल्ली, ऋषिपाल चंदेल (46) पुत्र दयाराम निवासी गे्रटर नोयडा गौतम बुद्धनगर (यूपी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed