फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Cannabis crop destroyed on government land in Badadanda, Dhumkot

Kotdwar News: धुमाकोट के बाड़ाडांडा में सरकारी भूमि पर भांग की फसल नष्ट की

Mon, 02 Sep 2024 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Cannabis crop destroyed on government land in Badadanda, Dhumkot

विज्ञापन




कोटद्वार/धुमाकोट। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर की जा रही भांग की खेती को धुमाकोट पुलिस ने नष्ट कराया है। पुलिस ने चेतावनी दी कि नशे के अवैध धंधों में लिप्त लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। पुलिस को जानकारी मिली कि धुमाकोट थाना क्षेत्र के गांव बाड़ाडांडा में सरकारी भूमि पर कुछ लोग चोरी-छिपे भांग की खेती कर रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर धुमाकोट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांव बाडा़डांडा में 20 नाली सरकारी भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती को नष्ट करा दिया। पुलिस ने क्षेत्रवासियों को आगाह किया कि नशे के अवैध कारोबार करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। पुलिस की ओर से ऐसे लोगों की धरपकड़ की जा रही है। नशे से युवा वर्ग को बचाने के लिए आज समाज में जागरूकता की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed