फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Candidates who have passed the army recruitment examination should join from July 12 to August 2

सेना भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी 12 जुलाई से 2 अगस्त तक दें ज्वाइनिंग

Fri, 09 Jul 2021 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Candidates who have passed the army recruitment examination should join from July 12 to August 2
सेना भर्ती कार्यालय की ओर से जिन अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग के लिए 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक कॉल लेटर वितरित किए गए थे, उन्हें 12 जुलाई से 2 अगस्त तक ज्वाइनिंग देनी होगी। सभी अभ्यर्थियों के लिए रहने व खाने का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन के निदेशक कर्नल विनीत वाजपेयी ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को दिनांक 26 अप्रैल 2021 से 30 अप्रैल तक उनके जिले के अनुसार सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था। कोविड महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण लगे कोविड कर्फ्यू के कारण अब अभ्यर्थियों को जसवंत द्वार जीजीआरसी लैंसडौन में निर्धारित तिथि को शाम छह बजे तक रिपोर्ट करना होगा। कर्नल वाजपेयी ने बताया कि कॉल लेटर में दी गई दिनांक 16 मई व 17 मई के अभ्यर्थियों को अब 12 जुलाई, 7 मई, 12 मई, 18 मई और 19 मई वाले अभ्यर्थियों को अब 20 जुलाई, 13 मई, 15 मई, 24 मई और 27 मई दिनांक वाले अभ्यर्थियों को 2 अगस्त को जसवंत द्वार जीआरआरसी (गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर) में रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed