फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   cancellation of BEL emp from today

आज से होने वाली बीईएल कर्मियों की हड़ताल स्थगित

Tue, 01 Mar 2016 06:31 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Tue, 01 Mar 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के समान पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर रक्षा मंत्रालय के उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) का आंदोलन और दो मार्च से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी गई है। बंगलूरू के कॉरपोरेट दफ्तर में बीईएल कर्मियों से वार्ता में प्रबंधन ने कर्मचारी यूनियनों को 22 मार्च से पूर्व उनकी मांग का हल निकालने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बीईएल कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष अनिल नवानी और महासचिव इंद्रमोहन रावत की अगुवाई में मंगलवार को कोटद्वार यूनिट के मुख्य द्वार पर सभा का आयोजन किया गया। इसमें बंगलूरू में हुई वार्ता और आश्वासन की जानकारी दी गई। बताया कि कर्मचारी यूनियनों द्वारा प्रबंधन को चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित तिथि तक पेंशन मुद्दे पर सम्मानजनक समझौता नहीं हुआ तो एक बार फिर कर्मचारी आंदोलन की राह पकड़ने को मजबूर होंगे जिसके लिए प्रबंधन जिम्मेदार होगा। इस मौके पर हुई बैठक में दस फरवरी से चल रहे आंदोलन को एकजुटता के साथ संचालित करने पर दोनों यूनियनों के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed