फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Campaign launched against banned single use plastic, fined

Kotdwar News: प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छेड़ा अभियान, जुर्माना वसूला

Sat, 03 Dec 2022 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched against banned single use plastic, fined
जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम और तहसील प्रशासन की टीम ने नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान छेड़ा। इस दौरान जहां व्यापारियों और उपभोक्ताओं को इसके लिए जागरूक किया, वहीं 14 दुकानदारों के चालान काटकर उनसे 4200 रुपये का जुर्माना भी वसूला। नगर आयुक्त केएस नेगी ने सिगड्डी सिडकुल में उद्यमियों के साथ बैठक कर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन व उपयोग न किए जाने के बारे में दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

तहसीलदार विकास अवस्थी के नेतृत्व में नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग होते हुए पाया गया। गोखले मार्ग, स्टेशन रोड व बद्रीनाथ मार्ग समेत कई बाजारों में टीम ने दुकानदारों को इसका कतई उपयोग न किए जाने की हिदायत दी। इस दौरान लोगों को भी जागरूक किया गया। 14 व्यापारियों से 4200 रुपये का अर्थदंड वसूलकर राजकोष में जमा कराया गया। उधर, नगर आयुक्त केएस नेगी ने सिगड्डी सिडकुल में उद्यमियों की बैठक कर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन व उपयोग न किए जाने की जानकारी दी। उद्यमियों से अपने क्षेत्र में इस बारे में जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र के प्रभारी महाप्रबंधक राकेश उनियाल, दिगपाल सिंह समेत कई उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed