फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Call to adopt Yoga and Ayurveda in life

योग और आयुर्वेद को जीवन में अपनाने का आह्वान

Thu, 10 Jun 2021 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Call to adopt Yoga and Ayurveda in life
भारत विकास परिषद् कोटद्वार की महिला विंग की ओर से ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन किया गया। पतंजलि महिला समिति की जिलाध्यक्ष शोभा रावत ने परिषद के 40 योग साधक सदस्यों को निरोग रहने के लिए योग के गुर सिखाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ऑनलाइन योग शिविर का शुभारंभ परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष गोपाल बंसल ने किया। उन्होंने कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। रोजाना कुछ समय निकालकर योग जरूर करें। शिविर में पतंजलि महिला समिति की जिलाध्यक्ष शोभा रावत ने योग की विभिन्न विधाओं का ऑनलाइन अभ्यास कराया। उन्होंने लोगों से निरोग रहने के लिए योग और आयुर्वेद को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। इस अवसर पर परिषद की प्रांतीय महिला सहसंयोजिका मीनाक्षी शर्मा, परिषद् के अध्यक्ष राजदीप माहेश्वरी, सचिव राधेश्याम शर्मा, सुभाष नैथानी, सुनीता ऐरन, पूनम नैथानी, बीना मित्तल, सीमा उपाध्याय, रेनू अग्रवाल, रश्मि त्रिपाठी और राजकमल माहेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed