फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   By showing courage, the woman saved her life from the henchman

Kotdwar News: महिला ने साहस दिखाते हुए गुलदार से बचाई अपनी जान

Fri, 13 Jan 2023 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
By showing courage, the woman saved her life from the henchman
गुलदार के हमले में घायल जयहरीखाल के बांसी गांव की महिला पुष्पा देवी। - फोटो : KOTDWAR
दुगड्डा क्षेत्र से सटे जयहरीखाल ब्लॉक के बांसी गांव में गुलदार ने खेतों में काम करने के लिए जा रही एक महिला पर हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला ने साहस दिखाते हुए दोबारा हमला करने आए गुलदार को धक्का दे दिया और शोर मचाया। अन्य महिलाओं ने भी शोर मचाया तो गुलदार भाग गया। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बांसी गांव निवासी पुष्पा देवी (52) पत्नी गजेंद्र सिंह शुक्रवार शाम को घर से गांव की अन्य महिलाओं के साथ खेतों में काम करने जा रही थी। घर से करीब 100 मीटर दूर अचानक गुलदार ने पुष्पा देवी पर हमला कर दिया जिससे वह नीचे खेत में गिर गई। अचानक हुए हमले से पहले तो वह सकपका गई फिर उसने हिम्मत दिखाते हुए दोबारा हमला करने आए गुलदार को जोर से धक्का दिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। पुष्पा देवी के आगे चल रही महिलाएं भी शोर मचाते हुए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ीं। शोर सुनकर गुलदार वहां से भाग गया। महिलाएं और आसपास के लो ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा जाए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया है। डॉ. मोना ने बताया कि पुष्पा देवी के पैर व कंधे पर गहरे जख्म आए हैं। पैर फ्रैक्चर हुआ है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने की मांग की। सूचना पर वन विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला से घटना की जानकारी ली। दुगड्डा के रेंजर प्रमोद डोबरियाल ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed