{"_id":"57890b024f1c1ba64e13efbe","slug":"buttress-rain-demolished-a-house-in-the-rift","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से पुश्ता ढहा, मकान में दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से पुश्ता ढहा, मकान में दरार
अमर उजाला/लैंसडौन।
Updated Fri, 15 Jul 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। लगातार हो रही बारिश के चलते गोड़ीगांव संपर्क मार्ग पर पुश्ता ढह गया और एक मकान में दरार आ गई है। पुश्ता गिरने से गांव के दूसरे मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। रोजाना हो रही बारिश पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बनने लगी है।
विज्ञापन
बारिश से लैंसडौन के पास गोड़ीगांव को जाने वाला संपर्क मार्ग पर बना एक पुश्ता ढह गया है। इसकी चपेट में आने से सोमप्रकाश गौड़ के मकान में दो तरफ की दीवारों में दरार आ गई। सोमप्रकाश ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर मकान की सुरक्षा कराए जाने की गुहार लगाई है। पत्र में बताया गया है कि यदि पुश्ते को गिरने से रोकने के उपाय न किए गए तो इससे अन्य घरों को भी खतरा पैैदा हो जाएगा। एसडीएम सोहन सैनी ने बताया कि संबंधित लेखपाल को क्षेत्र का निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन