फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Buses will run to Haridwar and Dehradun from today

हरिद्वार और देहरादून के लिए आज से चलेंगी बसें

Thu, 25 Jun 2020 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Buses will run to Haridwar and Dehradun from today
उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो ने हरिद्वार और देहरादून के लिए राज्य की सीमा के भीतर से वाया लालढांग रोडवेज बसों के संचालन को हरी झंडी दे दी है। कोटद्वार डिपो शुक्रवार (आज) सुबह से हरिद्वार और देहरादून के लिए बसें चलाएगा। रोडवेज की ओर से इसकी तैयारी कर ली गई है। उधर, कोटद्वार से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए शुरू की गई सेवाओं में सवारियों का टोटा बना रहा, जिसके कारण बृहस्पतिवार को केवल पौड़ी-श्रीनगर रूट और भाबर के झंडीचौड़ के लिए बस सेवा चलाई गई।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) टीकाराम आदित्य ने बताया कि शासन की गाइडलाइन अनुसार बृहस्पतिवार को पौड़ी श्रीनगर रूट पर बस चलाई गई, लेकिन सवारियां न मिलने के कारण केवल चार यात्रियों को लेकर बस गई है। यही हाल झंडीचौड़ रूट का रहा। झंडीचौड़ से वापसी में पूरी बस खाली लौटी है। एजीएम ने बताया कि सवारियां न मिलने के कारण लैंसडौन, डाडामंडी जमेली, धुमाकोट और रिखणीखाल की बसों के पहिए नहीं घूमे। शुक्रवार से हरिद्वार और देहरादून के लिए वाया चिलरखाल-लालढांग मार्ग बस सेवा संचालन शुरू कर दिया जाएगा। संचालन से पूर्व सभी बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है। गाइडलाइन के अनुसार बसों में 50 फीसदी सवारियों का प्रतिबंध बना रहेेगा।
विज्ञापन

यह रहेगा समय
देहरादून के लिए प्रथम चरण में सुबह 7:30 बजे एक बस का संचालन किया जाएगा। जबकि हरिद्वार के लिए 8:30 बजे और 10:00 बजे दो सेवाएं चलाई जाएंगी। यात्रियों की उपलब्धता पर ही सेवाओं का संचालन निर्भर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed