फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bus services to Patiala and Noida cancelled, damaged buses parked in workshop

Kotdwar News: पटियाला और नोएडा की बस सेवा रद्द, कार्यशाला में खराब खड़ी बसें

Fri, 20 Feb 2026 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 20 Feb 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Bus services to Patiala and Noida cancelled, damaged buses parked in workshop
समय पर बसें फिट नहीं होने से इस माह कई बार रद्द करनी पड़ी हैं महत्वपूर्ण रूट की बस सेवा
विज्ञापन

कोटद्वार। रोडवेज डिपो की कार्यशाला बसों को फिट रख पाने में फिसड्डी साबित हो रही है। शुक्रवार को दो बसें फिट नहीं होने के कारण डिपो प्रशासन को पटियाला और नोएडा की बस सेवा को रद्द करना पड़ा। वहीं, पंजाब सीमा पर राजपुरा में बस खराब होने से अमृतसर की बस सेवा प्रभावित हुई।
कोटद्वार रोडवेज डिपो से हरिद्वार, देहरादून के अलावा गढ़वाल के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों समेत अन्य राज्यों के प्रमुख स्टेशनों के लिए बसों का संचालन होता है। इनमें राजस्थान के जयपुर, हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंजाब के अमृतसर, पटियाला, चंडीगढ़, हिमाचल के पांवटा साहिब, यूपी के फिल्म सिटी नोएडा आदि स्टेशन प्रमुख हैं। शुक्रवार को कोटद्वार से पटियाला और नोएडा जाने वाली बसें कार्यशाला से खिसक भी नहीं सकीं। दरअसल कार्यशाला बसों की मेंटेनेंस को लेकर फिसड्डी साबित हो रही है।
विज्ञापन

खराब बसों की मेंटेनेंस के संबंध में जानकारी करने का प्रयास किया गया लेकिन फोरमैन खुशीराम ने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं, एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि कार्यशाला से समय रहते बसें नहीं मिलने पर मजबूरन महत्वपूर्ण रूट की दो बस सेवाओं को रद्द करना पड़ा। इससे डिपो की आय प्रभावित हुई। कार्यशाला में कार्मिकों को बार-बार कहने के बावजूद सुधार नहीं हो रहा है। सामान की भी कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाला और नोएडा जाने वाले यात्रियों को बस नहीं मिलने पर उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने डिपो कार्यालय एवं पूछताछ केंद्र पर पहुंचकर नाराजगी जताई। वहीं, कोटद्वार से अमृतसर भेजी गई बस पंजाब सीमा पर राजपुरा क्षेत्र में खराब होने पर बस समय से वापस कोटद्वार नहीं लौट सकी। बसों की कमी को देखते हुए दिल्ली रूट की बस को अमृतसर रूट के लिए रवाना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed