फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bus services started for Dhumakot, Dwari, Chaubattakhal and Kaljikhal

धुमाकोट, द्वारी, चौबट्टाखाल और कल्जीखाल के लिए बस सेवाएं शुरू

Tue, 01 Sep 2020 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Bus services started for Dhumakot, Dwari, Chaubattakhal and Kaljikhal
गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था संभालने वाली परिवहन कंपनी गढ़वाल मोटर्स आनर्स यूनियन (जीएमओयू) ने धुमाकोट, द्वारी, चौबट्टाखाल और कल्जीखाल के लिए नई बस सेवाएं शुरू कर दी है। इससे क्षेत्र के कई इलाके के लोगों को सुगम परिवहन सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने बताया कि लॉकडाउन के बाद इन क्षेत्रों के लिए बस सेवाएं शुरू की गई हैं। सुबह आठ बजे कोटद्वार से धुमाकोट होते हुए बमणीसैंण के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। जो अगले दिन सात बजे धुमाकोट होते हुए कोटद्वार लौटेगी। कोटद्वार से रिखणीखाल के द्वारी के लिए भी कोटद्वार से 12 बजे बस सेवा शुरू कर दी गई है। द्वारी की यह बस सेवा दुगड्डा से रथुवाढाब होकर जाएगी। चौबट्टाखाल से आगे गडरी तक के लिए भी कोटद्वार से 11 बजे बस सेवा शुरू की गई है। चौथी नई बस सेवा कोटद्वार से सुबह नौ बजे दुगड्डा, सतपुली, बौंसाल से टंगरौली होते हुए कल्जीखाल के लिए शुरू कर दी गई है। जीएमओयू अध्यक्ष ने बताया कि कोटद्वार जीएमओयू मुख्यालय से इन बस सेवाओं का मंगलवार से संचालन शुरू कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed