फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bus service started on many routes of the mountain

पहाड़ के कई रूटों पर बस सेवा शुरू

Wed, 09 Jun 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Bus service started on many routes of the mountain
डेढ़ गुना किराए और 75 फीसदी यात्री क्षमता के साथ जीएमओयू ने बुधवार से पर्वतीय क्षेत्र के कई रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया। 15 जून से कंपनी सभी रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर देगी। बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जीएमओयू अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन की ओर से 15 अप्रैल को सार्वजनिक वाहनों के संबंध में शासनादेश जारी किया था, जिसके बिंदु संख्या 2 में सार्वजनिक वाहन (बस, विक्रम, ऑटो रिक्शा आदि) में 50 फीसदी यात्री क्षमता के साथ संचालन का उल्लेख था। शासनादेश में किराए के संबंध में कोई विवरण नहीं दिया गया है। इसके विरोध में जीएमओयू समेत राज्य की सभी निजी परिवहन कंपनियां दो मई से हड़ताल पर चली गई थीं। परिवहन कंपनियां पिछले वर्ष की भांति यात्री किराया दोगुना करने की मांग कर रही थीं, लेकिन इस बारे में कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

जीएमओयू अध्यक्ष ने बताया कि करीब सवा माह तक चले आंदोलन के बाद शासन ने सात जून को एसओपी जारी कर 75 फीसदी यात्री क्षमता और डेढ़ गुना किराए पर सहमति जता दी है। नए शासनादेश के बाद जीएमओयू से जुड़े वाहन स्वामियों ने पहाड़ के रूटों पर बस सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया है। लेकिन कंपनी की ओर से सभी रूटों पर विधिवत सेवाएं 15 जून से शुरू की जाएंगी। बताया कि कई मोटर मालिकों की ओर से बुधवार को रिखणीखाल, पौड़ी, श्रीनगर और रुद्रप्रयाग रूटों पर यात्री बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed