फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bus service between Noida and Patiala cancelled; passengers face inconvenience

Kotdwar News: नोएडा और पटियाला की बस सेवा रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी

Wed, 21 Oct 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 21 Oct 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Bus service between Noida and Patiala cancelled; passengers face inconvenience
कोटद्वार। विजयदशमी का पर्व मनाकर दिल्ली-एनसीआर और अन्य मैदानी क्षेत्रों में लौटने वाले यात्रियों की परेशानी बुधवार को बढ़ गई। कोटद्वार रोडवेज डिपो से नोएडा और पटियाला जाने वाली बस सेवाएं रद्द होने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। नोएडा जाने वाले कई यात्रियों को मजबूरन दिल्ली की बस से गाजियाबाद पहुंचकर आगे का सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही कोटद्वार रोडवेज डिपो के बाहर यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दिल्ली के साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा समेत विभिन्न शहरों में जाने वाले यात्री बसों का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच डिपो प्रशासन ने बस उपलब्ध नहीं होने के कारण नोएडा और पटियाला जाने वाली बस सेवाएं रद्द कर दीं। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नोएडा जाने के लिए काफी देर तक बस का इंतजार करने के बाद कई यात्रियों ने दिल्ली जाने वाली बस पकड़कर गाजियाबाद से बस बदलने का विकल्प चुना। वहीं, कई यात्री नोएडा डिपो की बस आने की उम्मीद में डिपो परिसर में ही खड़े रहे। त्योहार के बाद घरों से कामकाज पर लौटने की जल्दबाजी के बीच बसों की कमी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
एक बस के भरोसे नोएडा की सेवा
कोटद्वार डिपो से नोएडा के लिए केवल एक बस संचालित की जा रही है, जबकि नोएडा डिपो की तीन बसें कोटद्वार पहुंचती हैं। कोटद्वार डिपो की बस सेवा आए दिन रद्द होने से कोटद्वार समेत गढ़वाल क्षेत्र के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अंतरराज्यीय डिपो के रूप में पहचान रखने वाले कोटद्वार डिपो में त्योहार के दौरान भी व्यवस्थाएं सुचारु नहीं हो सकीं। मैदानी क्षेत्रों के लंबे रूटों पर कई बसें देरी से रवाना हुईं।.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed