{"_id":"66c4d4e0bb19a035f90419ce","slug":"bus-did-not-run-from-kotdwar-to-kalagarh-passengers-got-angry-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-481824-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कोटद्वार से कालागढ़ के लिए नहीं चली बस, यात्री गुस्साए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कोटद्वार से कालागढ़ के लिए नहीं चली बस, यात्री गुस्साए
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। मंगलवार की दोपहर कोटद्वार से कालागढ़ की बस सेवा ठप रही। बस की लंबी प्रतीक्षा के बाद यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया, तो उन्होंने रोडवेज कर्मियों को खरी-खोटी सुनाई।
कोटद्वार रोडवेज डिपो से दोपहर 1:30 बजे कालागढ़ के लिए बस रवाना होती है। मंगलवार को जब दो बजे तक भी बस का कोई अता-पता नहीं मिला, तो बस की प्रतीक्षा कर रहे वैजयंती, कमलेश, अरुण आदि ने रोडवेज डिपो के पूछताछ केंद्र पर बस के संबंध में जानकारी की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर परेशान लोग कार्यवाहक डिपो प्रभारी सुनील चौहान से मिले। उन्होंने बताया कि उन्हें अब तक यही बताया जा रहा था कि बस जल्दी उपलब्ध होगी और अब कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया जा रहा है।
डिपो प्रभारी सुनील चौहान ने गुस्साए लोगों को बताया कि जिला बिजनौर के शेरकोट के नजदीक बस के दो पहिये पंक्चर हो गए हैं। जिससे बस कोटद्वार नहीं पहुंच सकी। अब इसमें काफी समय लगेगा। इसलिए कालागढ़ के लिए बस नहीं भेजी जा सकती। गुस्साए लोगों ने बरसात के मौसम में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए किसी अन्य बस की व्यवस्था करने की मांग की। कार्यवाहक डिपो प्रभारी ने बस उपलब्ध न होने और किसी अन्य रूट की बस कालागढ़ नहीं भेज पाने की बात कही। इसके बाद परेशान लोग अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए।