फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bus crashed into a tree, 17 injured

पेड़ से टकराई बस, 17 घायल

Mon, 13 Jun 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Mon, 13 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन

चिलरखाल-लालढांग मोटरमार्ग पर कोटद्वार से हरिद्वार जा रही जीएमओयू की बस के पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार 17 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहनों और आकस्मिक सेवा 108 की मदद से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जीएमओयू कंपनी की बस सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे कोटद्वार से हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। बस में सवार लोगों ने बताया कि रास्ते में चालक ने बस का स्टेयरिंग परिचालक को थमा दिया और स्वंय ड्राइविंग सीट के बगल में बैठ गया।
विज्ञापन


परिचालक बस को तेज रफ्तार से चला रहा था, लोगों ने उसे बार-बार रफ्तार धीमी करने को कहा लेकिन, वह नहीं माना। करीब सवा आठ बजे ऊबड़-खाबड़ सड़क होने और तेज गति के कारण चिलरखाल बैरियर से एक किमी. आगे बस की स्टेयरिंग राड टूट गई और बस तेज गति में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस के पेड़ से टकराते ही बस में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण बस की ओर भागे। बस के पेड़ जोरदार टक्कर के कारण बस का सामने का हिस्सा पूरी तरह अंदर घुस गया था जिससे बस के बोनट पर बैठे दो युवक उसमें बुरी तरह फंस गए। घटना स्थल पर पहुंचे लोकमणीपुर के पूर्व प्रधान जगदीश मेहरा ने ग्रामीणों की मदद से लोगों को बस से बाहर  निकाला।

ग्रामीणों ने निजी और 108 की मदद से घायल पंकज जोशी (27) निवासी  सिगड्डी, अंजुल बलूनी (15) उदयरामपुर,  दीपक जखमोला (35) निंबूचौड़,  बीना देवी (27) निंबूचौड़, आराध्य (03) निंबूचौड़, सविता बलूनी (40) उदयरामपुर, सूमा देवी (70) श्रीकोटखाल एकेश्वर, सुमित्र नेगी (62) एकेश्वर, कविता नेगी (20) एकेश्वर, रायसिंह (32) एकेश्वर, नवीन चंद्र (42) सिगड्डी, रामनारायण (42) घमंडपुर, अजय (20) हल्दूखाला , नरेंद्र (34) बलभद्रपुर, वैष्णवी (07) हरिद्वार, जयप्रकाश निवासी शिवपुर और दीपक नेगी काशीरामपुर (21) को  निजी वाहनों और 108 की मदद से राजकीय संयुक्त अस्पताल पहुंचाया।

स्वास्थ्य मंत्री ने पूछा घायलों का हाल
प्रदेश के स्वास्थ्य, परिवार एवं समाज कल्याण मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर जीएमओयू बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल पूछा। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का नि:शुल्क इलाज करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध है। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन बेस चिकित्सालय भवन का भी स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द भवन निर्माण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed