फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Building materials on the highway, oblivious administration

निर्माण सामग्री हाईवे पर, प्रशासन बेखबर

Thu, 19 May 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Thu, 19 May 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन

एनआईटी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निर्माण सामग्री सड़क पर फैलाए जाने से दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। वहीं यात्रा सीजन होने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने निर्माण सामग्री हटाने के लिए कई बार प्रशासन से आग्रह किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं तहसील प्रशासन का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी दिनेश भंडारी ने कहा कि एनएच निर्माण खंड स्वयं ही निर्माण सामग्री सड़क पर फैला रहा है। इससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। महेश राणा ने कहा कि सड़क से निमार्ण सामग्री हटाने की शिकायत करने के बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। एनएच के अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा ने कहा कि ठेकेदार को सामग्री हटाने के लिए कहा जाएगा। वहीं एसडीएम रजा अब्बास ने कहा कि सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। स्थानीय निवासी महेंद्र रावत, दीपेंद्र कंडारी, सोबन सिंह, कृपाल सिंह, सरिता देवी, कृष्णा उनियाल आदि ने सामग्री नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed