फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Budget needed to beautify Nakshatra Vatika

लैंसडौन वन प्रभाग की वाटिका के ‘नक्षत्र’ चल रहे खराब, बजट की दरकार

Sun, 03 Jul 2022 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Budget needed to beautify Nakshatra Vatika
लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के पनियाली बीट में बनी नक्षत्र वाटिका देखरेख व बजट के अभाव में बदहाल है। एक ओर जहां नक्षत्र वाटिका की सुरक्षा के लिए लगाई गई ग्रिल जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं, वहीं असामाजिक तत्वों ने शिलापट्ट व चबूतरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। वहीं विभाग का कहना है कि धन के अभाव में वाटिका की देखरेख नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2009-10 में राज्य सरकार ने हरित विकास योजना के तहत लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज में करीब एक करोड़ की लागत से नक्षत्र वाटिका व हर्बल गार्डन का निर्माण हुआ। निर्माण के बाद के दो वर्षों में दोनों वाटिकाओं ने आकार भी ले लिया। वन विभाग की ओर से नक्षत्र वाटिका और नवग्रह वाटिका में पौधे लगाए गए। नक्षत्र वाटिका के निर्माण का उद्देश्य था कि क्षेत्रवासी यहां आकर न सिर्फ स्वयं को तरोताजा महसूस करें, बल्कि पूजा आदि कार्यों के लिए उन्हें आसानी से नक्षत्र अथवा नवग्रह से संबंधित वृक्षों की लकड़ी भी मिल सके।
विज्ञापन

बीते पांच साल में नक्षत्र वाटिका खस्ताहाल हो चुकी है। इसकी मुख्य वजह लंबे समय से इसके रखरखाव के लिए धनराशि अवमुक्त न होना है। देखरेख के अभाव में असामाजिक तत्वों ने नक्षत्र वाटिका की सुरक्षा के लिए लगाई गई ग्रिल भी क्षतिग्रस्त कर दी है। इससे लावारिस पशु वाटिका में घुसकर लगातार वाटिका को नुकसान पहुंचा रहे हैं। असामाजिक तत्वों ने शिलापट्ट और चबूतरे भी तोड़ डाले हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन ढलते ही नक्षत्र वाटिका असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाती है, जिसके कारण लोग वहां जाने से कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धन अवमुक्त न होने के कारण नक्षत्र वाटिका की देखरेख में दिक्कतें आ रही हैं। विभाग में कार्यरत दैनिक श्रमिकों को लगाकर नक्षत्र वाटिका में उगी झाड़ियों की सफाई करवाई जा रही है। - अमरेश कुमार, डीएफओ लैंसडौन वन प्रभाग स्थित कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed