{"_id":"579640104f1c1b2e6421e24b","slug":"buakhal-ramnagar-road-blocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआखाल-रामनगर मार्ग एक घंटे अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआखाल-रामनगर मार्ग एक घंटे अवरुद्ध
अमर उजाला/पौड़ी/पाबौ।
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
चिपलघाट हनुमान मंदिर से आगे नेशनल हाईवे 121 बु्आखाल-थलीसैंण-रामनगर मोटर मार्ग पर चोपड़यू के समीप सोमवार सुबह करीब आठ बजे मलबा और पत्थर आने से फिर से बंद हो गया। करीब एक घंटे के बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार सुबह करीब चार बजे चिपलघाट हनुमान मंदिर के समीप पहाड़ी धंसने से एनएच 121 बंद हो गया था। इससे दस घंटे तक यातायात बंद रहा। एक घंटे तक मार्ग में आवाजाही शुरू हुई लेकिन एक बजे बाद फिर से पुश्ता गिरने से सड़क बंद हो गई। सड़क बंद होने से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
