फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   BSNL's 4G network started in Toludanda and surrounding villages

Kotdwar News: तोल्यूडांडा और आसपास के गांवों में बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क शुरू

Fri, 20 Dec 2024 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
BSNL's 4G network started in Toludanda and surrounding villages
कोटद्वार/दुगड्डा। रिखणीखाल ब्लॉक अंतर्गत तोल्यूडांडा और आसपास के गांवों में मोबाइल पर बीएसएनएल के 4जी सेवा शुरू हो गई है। गांव में ही नेटवर्क उपलब्ध होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। नेटवर्क के अभाव में ग्रामीणों को बात करने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता था। जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने संचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत और क्षेत्रीय विधायक का आभार जताया है।
विज्ञापन

रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत गाजा कालेथ, डबराड, तोल्यूडांडा, उम्मीदुबाखल समेत नैनीडाडा ब्लॉक के अंतर्गत बराथ, पासीखाल समेत आसपास के गांवों में मोबाइल का टाॅवर न होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति यह थी कि ग्रामीणों को नेटवर्क के लिए आसपास के ऊंचाई वाले गांवों में जाना पड़ता था।
विज्ञापन

ग्रामीण लगातार क्षेत्र में मोबाइल टाॅवर लगाने की मांग करते आ रहे थे। विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह मुद्दा उठा था। जिसके बाद क्षेत्र में मोबाइल टावर के निर्माण को स्वीकृति मिली। ग्रामीणों ने बताया कि तीन माह पहले मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू हुआ था। जो पूरा हो चुका है। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र के गांवों में मोबाइल पर नेटवर्क आने शुरू हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य तोल्यूडांडा लक्ष्मी रावत, ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह ने खुशी जताते हुए इसके लिए पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत एवं क्षेत्रीय विधायक महंत दिलीप सिंह रावत का आभार जताया है। कहा कि लंबे समय से ग्रामीण संचार सेवाओं से वंचित थे, अब उन्हें संचार सेवा की सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed