{"_id":"6a01d160f5f8ebc52c0d4396","slug":"brother-garhwali-film-ghangtol-to-the-soldiers-of-garhwal-rifles-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-123601-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: गढ़वाल राइफल्स के जवानों को भाई गढ़वाली फिल्म घंगतोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: गढ़वाल राइफल्स के जवानों को भाई गढ़वाली फिल्म घंगतोल
Mon, 11 May 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 11 May 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
जीआरआरसी लैसडौन के ऑडिटोरियम में हुआ फिल्म का प्रदर्शन
कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद नेगी ने किया उद्घाटन
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स के ऑडिटोरियम में सेना के जवानों के लिए गढ़वाली फिल्म घंगतोल का प्रदर्शन दो शो में किया गया। यह फिल्म सेना के जवानों को खूब पसंद आई।
शो का उद्घाटन कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी व सेंटर एसएम नंद किशोर ने फिल्म यूनिट के निर्माता संजय जोशी को स्मृति चिह्न भेंट किया। संजय जोशी ने बताया कि जोधा फिल्मस दिल्ली के बैनर तले बनी गढ़वाली फिल्म घंगतोल ने दिल्ली एनसीआर, देहरादून, कोटद्वार, मुंबई, फरीदाबाद, भिवाड़ी समेत 14 सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई। दिल्ली सरकार ने पहली बार आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली व 15वें दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए भी इस फिल्म को नामित किया गया है। फिल्म की स्क्रीनिंग पांच मई को इंदिरा गांधी नेशनल आर्ट्स एंड कल्चर सेंटर जनपथ में की गई।
इस फिल्म के निर्माता संजय जोशी व सुधीर धर हैं। फिल्म के निर्देशक उत्तराखंड की पहली महिला निर्देशक सुशीला रावत हैं। फिल्म के संगीतकार राजेंद्र चौहान, डीओपी ध्रुव त्यागी व प्रोडक्शन इंचार्ज खुशहाल सिंह बिष्ट हैं।