{"_id":"5762df824f1c1bca3811bca7","slug":"broke-into-the-home-of-12-feet-python","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसा 12 फिट का अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसा 12 फिट का अजगर
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
कुंभीचौड़ क्षेत्र के एक घर में बारह फिट लंबा अजगर घुसने से दहशत फैल गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने बमुश्किल पकड़कर उसे जंगल में छोड़ दिया। कुंभीचौड़ निवासी हेमंत सिंह नेगी ने करीब पांच बजे घर के बरामदे में खेत से रेंगते हुए आ रहे 12 फिट के भारीभरकम अजगर को देखा।
विज्ञापन
उनके शोर मचाने पर अजगर घर के बाहर पेड़ पर चढ़ गया। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पेड़ पर लिपटे अजगर को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज कार्यालय को दी।
विज्ञापन
सूचना पर डिप्टी रेंजर सतविंदर सिंह सांप पकड़ने की टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने अजगर को पेड़ से नीचे उतारा लेकिन पेड़ से नीचे उतरते ही अजगर भागने लगा। चार वन कर्मियों ने किसी प्रकार अजगर पर काबू पाया और उसे पाखरो के जंगल में छोड़ दिया। अजगर पकड़ने वाली टीम में डिप्टी रेंजर सतविंदर सिंह, संगीत, भूदेश, राकेश सिंह और रघुवीर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन