{"_id":"58498f8f4f1c1b732a44844c","slug":"broadband-in-pabu-stalled-consumer-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाबौ में ब्राडबैंड सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाबौ में ब्राडबैंड सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Thu, 08 Dec 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी जिले के पाबौ ब्लाक में ब्राडबैंड सेवा ठप होने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता संजय का कहना है ब्राडबैंड पिछले 20 दिनों से खराब पड़ा है। स्थानीय अधिकारियों ने इस बाबत हाथ खड़े कर दिए हैं।
बीएसएनएल के जेटीओ ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि दिक्कत सर्वर से है या उपभोक्ता के सिस्टम में है यहां से कुछ भी नहीं किया जा सकता। निजी कंपनियां 4जी इंटरनेट सेवा चालू कर लोगों को आकर्षित करने में लगी हैं वहीं, बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा आए दिन ठप पड़ती जा रही है।
शहर में ब्राडबैंड सेवा बाधित रहने से परेशान ग्राहकों ने कई बार निगम अफसरों को सूचित किया है।