{"_id":"635808c822237720b5756fab","slug":"bringing-water-from-a-distance-of-two-km-for-three-months-kotdwar-news-drn4264476113","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से दो किमी दूरी से ढोकर ला रहे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव से दो किमी दूर घने जंगल के बीच प्राकृतिक स्रोत से पानी भरते गौजेटा के ग्रामीण।
- फोटो : KOTDWAR
Link Copied
दुगड्डा ब्लॉक की पुलिंडा ग्राम पंचायत के गौजेटा गांव में बीते जुलाई माह में आपदा की भेंट चढ़ी पेयजल लाइन को जलसंस्थान अक्तूबर माह के अंत तक भी ठीक नहीं करवा सका है। इस कारण गांव के 12 से अधिक परिवार दो किमी खड़ी चढ़ाई चढ़कर घने जंगलों के बीच प्राकृतिक स्रोत से पानी ला रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभाग से कहने के बाद भी शिकायत का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जलसंस्थान में जेई और एसडीएम प्रमोद कुमार से मिलकर पानी की समस्या बताई।
विज्ञापन
ग्रामीण दिगंबर सिंह और सुशील रावत की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जलसंस्थान के खंड कार्यालय पहुंचा। उन्होंने जेई से तीन माह से क्षतिग्रस्त पानी की लाइन को ठीक करवाकर गांव में पेयजल आपूर्ति की मांग दोहराई। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले दो बार वे खंड कार्यालय में पेयजल लाइन की मरम्मत की मांग कर चुके हैं। ग्राम प्रधान अनीसा बेगम भी पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत कर चुकी हैं। ग्रामीण नरेंद्र सिंह, दीमा देवी, गबर सिंह और कविता देवी का कहना है कि अतिवृष्टि से जुलाई से पेयजल लाइन टूटी पड़ी है। तब से ग्रामीण दो किमी दूर खड़ी चढ़ाई चढ़कर प्राकृतिक स्रोत से सिर पर पानी ढोकर ला रहे हैं। यह इलाका गुलदार और हाथी बहुल है। पानी की व्यवस्था करने में पूरा दिन बीत जाता है और जंगली जानवरों से अलग खतरा बना रहता है। कहा कि विभाग न तो पेयजल लाइन ठीक करवा रहा है और न ही टैंकर की व्यवस्था की गई है। र की सड़कों पर बह रहे सीवर को लेकर संबंधित अधिकारियों को समस्या के तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।