फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bring food and cooking gas have opened roads

सड़कें खुलें तो लाएं राशन और रसोई गैस

Sat, 23 Jul 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Sat, 23 Jul 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
Bring food and cooking gas have opened roads
पहाड़ी से मलबा आने के कारण घंटों वाहनों की लाइनें लगी रहीं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश लोगों की परेशानियां बढ़ा रही है। दुगड्डा, द्वारीखाल, नैनीडांडा, रिखणीखाल, जयहरीखाल और यमकेश्वर विकासखंडों की 26 सड़कें अब भी पूरी तरह से बंद हैं। ऐसे में लोगों को खाद्य सामग्री और रसोई गैस लाने के लिए सड़क खुलने का इंतजार है।

विज्ञापन


लोनिवि के प्रांतीय खंड दुगड्डा की सात सड़कें अब भी यातायात के लिए नहीं खोली जा सकी हैं। पौखाल-सिमलना-कण्वाश्रम मोटर मार्ग, पौखाल मांडई, बिलकोट बैंड से  मैहलीगांव मार्ग, सेंधीखाल-फुल्लरसैंण-शीला-चुंडई मार्ग और डाडामंडी-जमैला मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


यहां सफर करना खतरे से खाली नहीं
दुगड्डा-लक्ष्मणझूला राज्य राजमार्ग पर भी कई स्थानों पर पहाड़ी दरकने से मलबा आ रहा है। इस पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। लोनिवि लैंसडौन की छह, पीएमजीएसवाई कोटद्वार स्थित सतपुली की छह, पीएमजीएसवाई सिंचाई की आठ सप्ताह भर से बंद हैं। लगातार हो रही बारिश ने इन मार्गों को खोलने में विभाग के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई गांवों का संपर्क टूटा
कई गांवों का यातायात संपर्क पूरी तरह से ठप है। लोग पैदल सफर करने को मजबूर हैं। वाहनों की आवाजाही बंद होने से गांवों में रसोई गैस और खाद्य सामग्री का संकट गहराने लगा है। भाजपा दुगड्डा के मंडल अध्यक्ष चंडी प्रसाद  कुकरेती ने बताया कि यह सड़कें एक सप्ताह से बंद है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed