फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Brilliant students and winners of creative activities were awarded

Kotdwar News: मेधावियों और रचनात्मक गतिविधियों के विजेताओं को किया पुरस्कृत

Tue, 20 May 2025 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Brilliant students and winners of creative activities were awarded
कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में इंट्रेक्ट क्लबों को चार्टर प्रदान करने, मेधावी छात्र सम्मान, प्रेरक वार्ता एवं क्विज प्रतियोगिता समेत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


रोटरी सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रोटरी क्लब मंडल 3100 के मनोनीत मंडलाध्यक्ष डाॅ. काव्य सौरभ रस्तोगी ने किया। उन्होंने कविता प्रस्तुत कर बच्चों को प्रेरित किया। रोटरी क्लब अध्यक्ष गुरुबचन सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं को उभारना है। डीएवी पब्लिक स्कूल इंट्रेक्ट क्लब व रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज उमराव नगर इंट्रेक्ट क्लब को चार्टर प्रदान किया गया। दोनों क्लबों के अध्यक्ष हिमानी नेगी व दीक्षा गौड़, सचिव राधिका सुंद्रियाल व आदित्य ध्यानी ने विचार रखे। अनुराग शर्मा व निशिथ माहेश्वरी ने बच्चों को कॅरिअर के संबंध में बताते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में संयोजक विजय कुमार माहेश्वरी की देखरेख में उत्तराखंड बोर्ड में जीजीआईसी लालपानी की हाईस्कूल की छात्रा प्रियांशी रावत, राइंका कोटद्वार की इंटर की छात्रा राखी नेगी, सीबीएसई इंटर में डीएवी पब्लिक स्कूल की अमाइरा सिंघल व हाईस्कूल में हेरिटेज एकेडमी के युगरत्न सिंह रावत, आईएससी इंटर में सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल की अश्मि पुंडीर व आईसीएसई हाईस्कूल में सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल की जिया गुप्ता को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, संयोजक वाई पी गिलरा की देखरेख में हुई क्विज प्रतियोगिता में शामिल 10 स्कूलों के 35 छात्र-छात्राओं में आरपी पब्लिक स्कूल के वशिष्ठ नेगी व सक्षम अग्रवाल ने प्रथम, मदरलैंड एकेडमी के अक्षित जोशी व दीपक गुसाईं ने द्वितीय और डीएवी पब्लिक स्कूल के आदित्य ध्यानी व शरदुल थपलियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कमल गुप्ता के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सचिव डीपी सिंह, सहायक मंडलाध्यक्ष मनोज कुमार रस्तोगी, अनीत चावला, वाईपी गिलरा, विजय कुमार माहेश्वरी, ज्योति स्वरूप उपाध्याय, सचिन गोयल व डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed