फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bridge repair work start

पुुल की मरम्मत का काम शुरू

Sun, 24 Jul 2016 08:19 PM IST
अमर उजाला/कोटद्वार।
अमर उजाला/कोटद्वार। Updated Sun, 24 Jul 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
Bridge repair work start
सुखरौ नदी पर रेलवे पुल की मरम्मत करते रेलवे के श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नजीबाबाद-कोटद्वार रेल ट्रैक पर सुखरो नदी के पुल का पिलर ढह जाने से इस रूट पर दूसरे दिन भी रेल यातायात ठप रहा। हालांकि, रेल विभाग ने युद्ध स्तर पर पुल की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया है लेकिन कोटद्वार के लिए रेल यातायात शुरू होने में एक माह का समय लगने की संभावना जताई जा रही है।

रेल यातायात ठप होने से रविवार को स्टेशन पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि टिकट घर और रिजर्वेशन काउंटर पर कुछेक लोग पूछताछ के लिए जरूर आए, लेकिन रेल यातायात के बहाल न होने की बात से उनको मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बिजनौर जिले में सुखरो नदी पर शनिवार को क्षतिग्रस्त हुए पुल को रेल सेवा के संचालन के लिए तैयार होने में एक माह का वक्त लग सकता है। रविवार को बरेली, मुरादाबाद, नगीना, धामपुर और नजीबाबाद से रेलवे की गैंग के करीब डेढ़ सौ श्रमिक पुल को दुरुस्त करने में जुटे रहे। टूटे पिलर की जगह नया पिलर बनाने और नदी के उफान और कटाव से खतरे की जद में आए दूसरे पिलरों की सुरक्षा का प्रबंध किया जा रहा है। पुल पर रेल ट्रैक भी मामूली रूप से झूल गया है। इसे दुरुस्त दुरूस्त किया जा रहा है। रेलवे के आला अधिकारियों की माने तो कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच रेल यातायात बहाल होने में लगभग एक माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के बीच से लोगों की आवाजाही पर लगाई गई डीआरएम की फटकार का असर दूसरे दिन दिखाई दिया। स्थानीय रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के बीच से गुजरने वाले लोगों को रोकने के लिए रेलवे कर्मी तैनात किया है। साथ ही गेट पर नोटिस भी लगाया है जिसमें साफ तौर पर चेतावनी दी गई है कि स्टेशन पर बिना टिकट घूमने और आवाजाही करने पर जुर्माना और जेल भेजने जैसी कार्रवाई की जा सकती है।


अभी पुल की मरम्मत का काम चल रहा है। अग्रिम आदेश तक कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच रेल सेवाएं बंद रहेंगी। यहां आने वाली सभी ट्रेनें फिलहाल नजीबाबाद तक ही आ रही है। कोटद्वार के लिए रिजर्वेशन भी बंद हैं।
-आरके मीना स्टेशन अधीक्षक कोटद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed