फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Brave daughter Rakhi's grand welcome on her return to the village

देवकुंडाई की बहादुर बेटी का गांव लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

Thu, 06 Feb 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Brave daughter Rakhi's grand welcome on her return to the village
देवकुंडाई प्राथमिक स्कूल में राखी को सम्मानित करते जनप्रतिनिधि, शिक्षक और ग्रामीण। - फोटो : KOTDWAR
दिल्ली से राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्राप्त कर गांव लौटी बहादुर बच्ची राखी का उसकी ग्राम पंचायत देवकुंडई में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर बीडीओ बीरोंखाल आशाराम पंत की अगुवाई में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों ने उसे प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। राखी की वीरता को मुहिम की तरह प्रकाशित करने पर अमर उजाला को भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन

दिल्ली से गांव लौटने पर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवकुंडई में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उसकी वीरता की कहानी बताई गई। बीडीओ आशाराम पंत ने कहा कि राखी की वीरता की यह कहानी किसी के सामने नहीं आ पाती, यदि अमर उजाला ने इस खबर को ब्रेक नहीं किया होता।
विज्ञापन

देवकंडई के ग्राम प्रधान यशपाल रावत समेत जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गांव की बहादुर बेटी राखी को बधाई दी। इस मौके पर राखी के दादा जगत सिंह रावत, दादी विमला देवी, मां शालिनी देवी, पिता दलवीर सिंह, अध्यापक चंद्रकिरण राणा, गोपाल कृष्ण शर्मा, सीआरसी समन्वयक महिपाल चंद्र, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी धर्मराज जोशी, गोविंद सिंह, मनवर सिंह, हर्षपाल सिंह, नंद लाल, आशा देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे। संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में महिला मंगल दल देवकुंडई, छड़कुंडाई, पांड भैसवाड़ा की महिलाएं व ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed