फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Brave baby girl Rakhi celebrates Deepawali with brother Raghav

बहादुर बच्ची राखी ने अपने भाई राघव के साथ मनाई दीवाली

Mon, 28 Oct 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Brave baby girl Rakhi celebrates Deepawali with brother Raghav
कोटद्वार। गुलदार के पंजे से अपने चार वर्षीय छोटे भाई राघव को बचाने वाली बहादुर बच्ची राखी रावत दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल से ठीक होने के बाद अपने गांव देवकुंडाई पहुंच गई है। राखी के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने उसका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उसने अपने भाई राघव और परिवार के साथ दीपावली मनाई।
विज्ञापन

बीरोंखाल ब्लाक के देवकुंडाई गांव में गत चार अक्तूबर को दिन में खेत से अपनी मां के साथ घर लौट रही 11 वर्षीय राखी और उसके चार साल के भाई राघव पर गुलदार ने हमला कर दिया था। तब इस बहादुर बच्ची ने अपने भाई की ढाल बनकर उसकी जान बचाई थी। इसमें गुलदार द्वारा उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। अमर उजाला ने राखी की वीरता की कहानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया। क्षेत्रीय विधायक और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने न केवल बहादुर बच्ची के उपचार के लिए एक लाख रुपये नकद परिजनों को दिल्ली भिजवाए, बल्कि उसे दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती भी करवाया। सरकार की ओर से राखी का नाम वीरता पुरस्कार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

राखी की दिल्ली निवासी बुआ मंजू देवी ने बताया कि राखी अब पूरी तरह से स्वस्थ है। डाक्टरों की सलाह पर उसे आवश्यक दवाइयों के साथ गांव भेज दिया गया है। गांव पहुंचते ही उसने सबसे पहले अपने छोटे भाई राघव को गोद में उठाकर प्यार किया। गांव के लोगों ने उसका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। राखी के गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उसे देखने और कुशलक्षेम पूछने के लिए उसके घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed